फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने के आरोप में महिला सहित तीन नामजद

Sat, 14 Nov 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने अपने ही भांजे और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन, भांजा व उसकी पत्नी उनकी पत्नी से रंजिश उनकी पत्नी से रखते हैं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दो नवंबर को सभी ने उसकी पत्नी की फोटो एआई की मदद से आपत्तिजनक रूप में तैयार कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो पहले उनके रिश्तेदारों को भेजी गई और फिर इंटरनेट पर वायरल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी बहन से बात की तो उन्होंने बताया कि फोटो उनकी बहू ने एआई से बनाई है। दावा है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें