फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक रावत समेत तीन अफसर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेला अधिकारी और हरिद्वार के जिलाधिकारी रहे दीपक रावत के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर और जिला परियोजना अधिकारी मुकुल चौधरी को शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक कुपोषण विहीन भारत बनाने का दावा किया था। इसके लिए कुपोषण खत्म करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चमोली और उत्तरकाशी जिले को भी शामिल किया गया था। हरिद्वार में पिछले करीब डेढ़ साल के दौरान पोषण अभियान के अंतर्गत धरातल पर काम किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत हरिद्वार जनपद का रिजल्ट लक्ष्य से कहीं बेहतर रहा। फलस्वरूप दिल्ली से लगातार की जा रही मॉनिटरिंग के बीच हरिद्वार प्रशासन की कार्यप्रणाली को बेहतर मानते हुए इस पुरस्कार के लिए चुना गया। शुक्रवार को दिल्ली में यह पुरस्कार पाने के बाद कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि अति महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत हरिद्वार जिले का चुना जाना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सम्मान को जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को समर्पित करते हुए कहा कि प्रशासन तभी बेहतर काम कर पाता है जब सबसे निचले स्तर की इकाई कर्मठता से अपने काम को अंजाम देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें