फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला से जेवरात छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग पर दंपती को रोककर महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने जेवरात छीन लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर झपटमारी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोनू कुमार निवासी रावली महदूद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपनी पत्नी शिखा के साथ 17 सितंबर की शाम करीब छह बजे सहारनपुर से मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। जब वह धनौरी से सलेमपुर की ओर जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर पहुंचा तो पथरी पुल और धनौरी पुल के बीच सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने पत्नी शिखा से नोज पिन, कुंडल, एक अंगूठी और लॉकेट छीन लिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। इसके बाद उन्होंने चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें