फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पथरी थाने में ट्रैक्टर ट्राली चोरी की घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ह्यपुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी हुआ ट्रैक्टर और ट्राली के चार टायर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक लक्सर राजन सिंह ने बताया कि घिस्सूपुरा निवासी अमीर अहमद ने 19 अगस्त को थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ ट्रैक्टर- ट्राली चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने के आरोप में गुलजार व तनवीर निवासी गांव बसेड़ी खादर और जुल्फकार निवासी गांव घिस्सूपुरा थाना पथरी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद के मोहल्ला जाफ्तागंज निवासी कबाड़ी को चोरी की ट्राली बेची थी। पुलिस ने छापा मारकर कबाड़ी के यहां से ट्राली के चार टायर और ट्रैक्टर बसेड़ी खादर गांव से बरामद किया है। आरोपी कबाड़ी ने ट्राली को काट दिया था।
सीओ के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली चोरी की घटना में शामिल युवक पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। उन्होंने चोरी का खुलासा करने वाली टीम में शामिल थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, फेरूपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार, सीआईयू प्रभारी राजीव चौहान, एसआई गजेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल सुखविंदर, संतोष, दौलत चौहान, मदनपाल, दिनेश, सौदीश कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान नेबताया कि आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें