फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हम बदलेंगे-युग बदलेगा के उद्घोष से गूंजा शांतिकुंज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

- शांतिकुंज में माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जन्म जयंती का शुभारंभ, देश भर से जुटे हजारों साधक
- साधकों ने किया ध्यान-साधना, लिया मूल्यों का संकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में मंगलवार को माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों गायत्री साधक शांतिकुंज पहुंचे। उन्होंने सामूहिक ध्यान-साधना, हवन और गायत्री मंत्र का जप किया। पीतवस्त्रधारी साधकों के सामूहिक उद्घोष हम बदलेंगे-युग बदलेगा से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ जन्मशताब्दी वर्ष के उद्देश्यों पर चर्चा हुई। इसमें माताजी के जीवन से जुड़े प्रमुख पक्षों को केंद्र में रखा गया। इनमें नारी जागरण, संस्कार निर्माण, सेवा और साधना शामिल थे। शांतिकुंज में जुटे साधकों ने उनके जीवन और विचारों को स्मरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि माताजी ने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को लोकमंगल और युग निर्माण के लिए समर्पित किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास और आत्मबल के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शैलदीदी ने परिवार को संस्कारों की पहली पाठशाला बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

शाम को आयोजित सभा में जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने माताजी के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माताजी ने अपना जीवन नारी जागरण, संस्कार निर्माण और समाजसेवा के लिए समर्पित किया। उनका जीवन साधना को सेवा से जोड़ने और परिवार को संस्कारों का केंद्र बनाने की प्रेरणा देता है। सायंकालीन कार्यक्रम में गायत्री विद्यापीठ के बच्चों ने भावपूर्ण संगीत प्रस्तुत किया। शांतिकुंज के युवा भाइयों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें साधकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें