फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों को भर्ती करने वालों पर भी होगी कार्रवाई: पांडेय

Wed, 19 Apr 2017 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि फर्जीवाड़े में पकड़े जाने वाले शिक्षकों के साथ-साथ उन्हें भर्ती करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।  जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने आए शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में समग्र विकास करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर कृतसंकल्प है। एक महीने के कार्यकाल में ही सरकार ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों का भरोसा इस समय डगमगाया हुआ है। लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों के बजाय प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं लेकिन अब हालात बदलेंगे सरकारी स्कूलों की हालत सुधरेगी।
विज्ञापन


विभाग में भ्रष्टाचार पर भी उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के जीरो टॉलरेंस के दावे के अनुरूप पूरी पारदर्शिता लाने का दावा किया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का फर्जीवाड़ा सामने आने पर सरकार इस मामले में बेहद गंभीर है। िजन शिक्षकों ने फर्जी मार्कशीट लगाकर नियुक्ति ली है, उनके साथ साथ भर्ती और स्क्रूटनी करने वाले अधिकारियों की भी इस बारे  में बराबर की जिम्मेदारी बनती है। इसलिए शिक्षकों के साथ साथ उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ऐसे अधिकारियों की प्रदेश भर में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें