फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के गोदाम पर बदमाशों का धावा

Wed, 01 Jul 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
डोसनी रेलवे फाटक के पास रेलवे का ओवर ब्रिज बना रही कंपनी के गोदाम पर धावा बोलकर सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार की रात लोहे का सामान लूट लिया। विरोध करने पर उन्होंने चौकीदार को बुरी तरह मारा पीटा। घटना के संबंध में तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मनाकर चल रही है।
विज्ञापन


डोसनी रेलवे फाटक के पास एसएस सायल कंपनी की ओर से ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। यहां चौकीदार ग्राम पडौली थाना नागल सहारनपुर निवासी मेहताब चौकीदार है। रात में मेहताब और उसका साथी डोसनी निवासी नाथीराम चौकीदारी कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे नाथीराम गांव चला गया।

मेहताब ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे सात-आठ अज्ञात लोगों एक गाड़ी लेकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर पहुंचे। अज्ञात बदमाशों ने मेहताब के मुंह में कपड़ा से बांध दिया और मारपीट करते हुए बंधक बना दिया और निर्माणधीन ओवरब्रिज से लगभग 25 कुतंल लोहे का सामान ले गए ।
विज्ञापन


बदमाशों के चले जाने के बाद मेहताब ने किसी तरह खुलकर गांव वालों को घटना की जानकारी दी । ग्रामीणों की ओर से  काफी देर तक बदमाशों की तलाश की गई लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं पाया । सुबह कोतवाली लक्सर में घटना की लिखित शिकायत दे दी गई है। वही पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मान कर चल रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें