पथरी। शुक्रवार को लगातार सात घंटे बिजली गायब रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह छह बजे बिजली गायब हुई और दोपहर एक बजे के बाद आई। भट्टीपुर व पथरी बिजली घर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि बिजली आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। 24 घंटे में 10-12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। बगैर बिजली के खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है और लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे है। सोमप्रकाश, प्रमोद शर्मा, अरविन्द, मोहसिन, रिजवान आदि लोगोें का कहना है कि दिन में लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इन दिनोंं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
-
इन गांवों में हो रही है परेशानी
क्षेत्र के शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोददरपुर, रानीमाजरा आदि गांवों में परेशानी हुई। बिजली आने के बाद से ही लोगों ने अपने कामकाज पूरे किए।
ग्रामीणों को बगैर बिजली के परेशानी उठानी पड़ी। फिलहाल इस कटौती की सूचना दे दी गई थी। इन दिनों क्षेत्र में बिजली की लाइनों के तार बदले जा रहे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है।
प्रवेश कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम