फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रंगों से सराबोर रही धर्मनगरी, पर्यटकों ने भी खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
I- ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक के चौक-चौराहों पर पूरे दिन युवाओं ने की मस्ती
विज्ञापन

I

I
I

I- समूहों में बंटे होल्यारों ने एक-दूसरे पर खूब उड़ाया रंग और गुलालI

रंगों के महापर्व होली के दौरान सोमवार को जबरदस्त उत्साह दिखा। रविवार देर रात होलिका दहन के बाद से ही लोग रंगों में सराबोर होने लगे। सुबह होते-होते शहर से लेकर देहात तक के चौक चौराहों पर होल्यारों का हुड़दंग शुरू हो गई।

फाग गीत और डीजे की धुन पर सभी ने खूब नृत्य किया। गांव गली और कूचों से होल्यारों की गूंजती आवाज त्योहार के उमंग में काफी रोमांचक रही। बड़े-बुजुर्गों को होलिका जलाने के बाद उसकी भस्म लगाई और आशीर्वाद लिया। रंग-गुलाल और पिचकारी से एक-दूसरे को सराबाेर करने का दौर शुरू हुआ तो शाम तक जारी रहा। शनिवार 23 मार्च से अवकाश होने के चलते एनसीआर समेत हरियाणा पंजाब और हिमाचल समेत कई राज्यों से लोग होली पर हरिद्वार पहुंचे। इससे धर्मनगरी में आस्था के साथ रंगों का उल्लास देखने को मिला।
विज्ञापन




होली की संध्या पर हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री गंगा सभा की ओर से विशेष आरती की गई। क्षमता और अनुमान से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण जाम लगा रहा है। भूपतवाला से खड़खड़ी और अपर रोड से देवपुरा चौक तक भारी भीड़ लगी रही।





Iधनौरी क्षेत्र में छाई रही फाग की मस्तीI

रंगों और उमंगों के त्योहार होली पर धनौरी क्षेत्र में फाग की मस्ती छाई रही। लोग रंगों की बारिश में भीगते और थिरकते रहे। देहात क्षेत्र में एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। लोगों ने गुझिया, मिष्ठान समेत अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया। धनौरी क्षेत्र के गांव कोटा मुरादनगर, धनौरा, जस्वावाला, तेलीवाला, औरंगाबाद, दौलतपुर, हजारा ग्रन्ट सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन






टोलियों में निकले बच्चे और युवा, खूब उड़ा गुलाल



क्षेत्र के रोहालकी अलीपुर, अहमदपुर, बहादराबाद आदि गांवों में रंगों का त्योहार होली पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्वक मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से लोगों ने ढोल की गूंज पर होली के गीत गाते हुए रंग-गुलाल उड़ाया। महिला व पुरुषों ने अलग-अलग टोलियों में निकल कर होली खेली। बच्चों व युवाओं ने होली के अवसर पर जमकर मस्ती की। क्षेत्र में थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त करती नजर आयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें