फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सरीन फॉर्म मार्ग पर नहीं है सीवेज व्यवस्था

Thu, 19 Nov 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तऋषि। सरीन फॉर्म मार्ग क्षेत्र में रहने वाले लोग आज भी सीवर लाइन जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में होटल, आश्रम और भवन संचालित हैं लेकिन अभी तक सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विराट तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में दशकों से परिवार रह रहे हैं। अब आबादी और नए निर्माण तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीवर लाइन और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करना जरूरी हो गया है। नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि सीवर लाइन नहीं होने से गड्ढे भरने पर गंदा पानी सड़कों और खाली प्लॉटों में फैल जाता है।
डॉ. संतोष का कहना है कि क्षेत्र में बड़े भवनों का निर्माण हो रहा है लेकिन सीवर प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने का खतरा है। विजय शर्मा ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों से सीवर लाइन बिछाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें