हरिद्वार। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी और कार्तिक शर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से हर वस्तु के दाम बढ़ेंगे। चारधाम यात्रा भी महंगी होगी। ट्रांसपोर्टेशन का किराया भी बढ़ेगा इससे खाद्य सामग्री और अन्य सामान पर भी इसका असर पड़ेगा। कुछ ही पहले ही दूध की एक कंपनी ने भी अपने दाम बढ़ाए।
युवा नेता वसीम सलमानी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए और अब अचानक से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए। आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।
इस मौके पर सार्थक ठाकुर ,दिव्यांश अग्रवाल , नितिन तेश्वर, विवेक भूषण विक्की, शुभम जोशी, लक्की महाजन, शिवम गिरी, विशाल प्रधान, परितोष त्यागी आकाश ऋतु राज, वासु शर्मा, दीपक पांडे मौजूद रहे।