फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मौसम ने फिर बदली करवट, घने कोहरे ने चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बढ़ रही गर्माहट के बीच सोमवार की सुबह घने कोहरे ने लोगों को एक बार फिर जनवरी का सर्द मौसम याद दिला दिया है। कई दिनों से चटख धूप खिल रही है। इससे मौसम में गर्मी बढ़ रही है। खासतौर पर दिन के समय अब मौसम गर्म होने लगा है।
विज्ञापन




दो सप्ताह से सुबह ही धूप निकलने से सर्दी से रात महसूस कर रहे लोगों को सोमवार सुबह मौसम के बदले मिजाज ने चौंकाया। सुबह के समय नगर और देहात क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। फरवरी में बढ़ती गर्मी के बीच अचानक मौसम के इस तरह करवट बदलने से लोग हैरान हो गए। घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रुड़की हाईवे पर वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। स्थानीय निवासी विजयपाल गुर्जर, वीरेंद्र गुप्ता, महेश, मुकेश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सुबह ही चटख धूप खिलने से मौसम में अब गर्माहट आ रही है। सोमवार सुबह घने कोहरे से मौसम एक बार फिर सर्द होने का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें