फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल

Tue, 10 Jan 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव रावली महदूद में दीवार बनाने को लेकर  दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चलने के साथ ही पत्थरबाजी हुई। इसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए । गांवों में  कुछ दिनों से एक रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को एक गुट ने रास्ते के पास  दीवार बनाने का काम शुरू किया तो दूसरे पक्ष ने रास्ता बंद होने पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों गुटों में मामला हाथापाई से मारपीट में तब्दील हो गया । देखते-देखते दर्जनों लोग एक- दूसरे पर लाठी-डंडे और  ईंट पत्थरों से एक- दूसरे पर हमला  करने लगे।
विज्ञापन


 सूचना पाकर भारी मात्रा में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा दोनों गुट तब तक भी एक- दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से प्रहार करते रहे । पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया । इस घटना में गुलफाम , ईनाम , इमरान , दिलशाद , आजाद , असगरी सुलेमान , चांद तारा , समेदीन , मुस्तकीम , वाहिद , नसीम  ,बंदा हसन , खुर्शीद आदि दर्जनों लोग गंभीर घायल हो गए । इसके अतिरिक्त भी दर्जनों लोगों को चोटें आई हैं । पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया है । शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है । थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह शाह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी पक्ष की ओर से  तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें