फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के कार्यकाल को बताया अद्भुत

Fri, 26 May 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल अद्भुत बताते हुए कहा कि यह कार्यकाल देश के नव निर्माण और जनता को समर्पित रहा है। इस दौरान देश महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हुआ है। जनता के हित में तमाम फैसले लिए गए और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगा।         
   
डा. जयपाल सिंह शुक्रवार की शाम भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान, महिला, सैनिक आदि समाज के विभिन्नों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई और पत्र लोगों को उनका लाभ भी दिलवाया। नोटबंदी, स्वच्छ भारत और सर्जिकल स्ट्राइक इस सरकार की उत्कृष्ट उपलब्धि। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत मुक्त में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर केंद्र सरकार ने उनकी जीवन धारा की बदल दी। हर वर्ग को सम्मान से जीने का मौका दिया। मोदी सरकार देश के विकास में अभूतपूर्वक परिवर्तन लाई है। जिला मीडिया प्रभारी संदीप गोयल ने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल युवाओं के लिए कल्याणकारी साबित हुआ। स्किल इंडिया और मुद्रा बैंक जैसी योजना ने रोजगार उपलब्ध कराए। इस अवसर पर कईं अन्य नेता मौजूद थे।            
विज्ञापन
विज्ञापन

    
कार्यकर्ता घर-घर करेंगे प्रचार      
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों का घर-घर जाकर व्यापक प्रचार करेंगे। मध्य हरिद्वार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग करा समुचित विकास हुआ है। यह सरकार आम आदमी को समर्पित रही। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को विशिष्ट पहचान मिली। इस दौरान बसंत अरोड़ा, किशन बजाज, दीपक टंडन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें