फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग जीवन की महत्वपूर्ण शैली

Fri, 26 May 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने से ही संबंधित नही है। योग जीवन की महत्वपूर्ण शैली भी है। योग के निरंतर प्रयोग से जीवन स्तर बेहतर बनाया जा सकता है।
      
विवि के मानव चेतना एवं योग विज्ञान विभाग में आयोजित दो दिवसीय योग उत्सव के समापन अवसर पर कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आज योग दुनिया के एक बड़े हिस्से में अपना प्रभाव दिया चुका है। योग के इस बढ़ते प्रभाव में गुरुकुल कांगड़ी विवि का भी महत्वपूर्ण योगदान है। प्राच्य विद्या संकाय के पूर्व डीन प्रो. सोमदेव शतांशु ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग सूत्र की बारीकियों को समझकर जीवन मे योग के गूढ़ रहस्यों को जानने मे मदद मिलती है। कार्यक्रम के संयोजक एवं योग विभागाध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई है। जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व महसूस होना चाहिए। योगा फॉर होलेस्टिक डेवलेपमेंट ऑफ यूथ विषय पर छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आसनों प्रदर्शन के लिए एमए द्वितीय वर्ष के छात्र सुनील कुमार को प्रथम, एमए प्रथम वर्ष के छात्र नितिन कुमार को द्वितीय और एमए प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत वर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। छात्रों को कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने सम्मानित किया। आयोजन में प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रो. आरकेएस डागर, डा. सुरेश वर्णवाल, डा. सुरेंद्र कुमार त्यागी, डा. राकेश गिरी, डा. दलीप कुशवाहा, डा. शिवकुमार चौहान, डा. ऊधमसिंह, डा. निष्कर्ष शर्मा, डा. योगेश्वर दत्त आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. सुरेंद्र त्यागी ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें