फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीजी की टीम गोपनीय भ्रमण कर लौटी

Sat, 06 Aug 2016 12:11 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एनजीटी के निर्देश पर केंद्रीय टीम के वैज्ञानिकों ने दो दिन हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की। दूसरे दिन टीम ने गोपनीय तरीकों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ गंगा घाटों आदि का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार किया। टीम लौट गई।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डा. पंकज, भट्ट और डा. चंद्रभान आदि ने हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम पहले सराय में बन रहे कंपोस्ट प्लांट देखने पहुंची, लेकिन वहां पर कार्य संतोषजनक नहीं था। टीम ने स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद टीम हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों के साथ चंडीघाट पर पहुंची। जहां चंडीघाट पर जमा कूड़े के निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि रात में और शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक टीम ने गोपनीय तरीके से शहर में भ्रमण किया। उन्होंने पॉलिथीन, प्लास्टिक सहित अन्य निर्देशों के अनुसार हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी ने बताया कि एनजीटी की टीम दिशा निर्देश जारी कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें