दिनारपुर के निकट जंगल के किनारे खेतों में लाहन को नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम।
- फोटो : HARIDWAR
क्षेत्र के गांव दिनारपुर के जंगल में धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियां शुक्रवार को आबकारी विभाग ने नष्ट कर दी। घटनास्थल पर एक हजार लीटर लाहन को टीम ने नष्ट कर दिया लेकिन शराब माफिया हाथ नहीं आ सकें।
गांव दिनारपुर के निकट जंगल किनारे खेतों में लगातार कच्ची शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। पिछले एक माह में आबकारी विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई शराब की भट्टियां पकड़ी थी और हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दिया था। शुक्रवार को भी टीम ने इसी तरह छापामारी करते हुए कई भट्ठियां नष्ट कर दी।
टीम के हत्थे कोई तस्कर नहीं चढ़ सका। आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट का कहना है कि टीम के आने की भनक लगते ही अवैध शराब के धंधे में शामिल लोग फरार होने में कामयाब रहे है। टीम में शैलेंद्र उनियाल, उमराव सिंह, अमित कुमार आदि शामिल रहे ।