फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित पानी निजात न दिलाने पर अधिशासी अभियंता का किया घेराव

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
हरिद्वार। भूपतवाला में प्रदूषित पानी से परेशान लोगों ने अमृत योजना के अधिशासी अभियंता का घेराव करते हुए पानी की पाइप लाइन की मरम्मत करने की मांग उठाई। उन्होंने शनिवार को काम शुरू न होने पर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वार्ड 2 भूपतवाला स्थित अमृत गंगा अपार्टमेंट में सीवर लाइन फटने से पेयजल लाइन में सीवर लाइन का दूषित पानी जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय कार्यकर्ता हन्नी अग्रवाल ने समस्या से मेयर अनिता शर्मा को अवगत करवाया। इसके बाद मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमृत योजना के अधिशासी अभियंता संजय सिंह का घेराव किया। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत लाइन डाली गई, लेकिन उसे शुरू नहीं किया जा रहा है। इसके कारण समस्या बनी है।

मेयर द्वारा दो दिन पूर्व कार्य शुरू करवाया गया, लेकिन स्थानीय पार्षद ने कार्य रुकवा दिया। स्थानीय लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने शनिवार को कार्य करने का आश्वासन दिया। अशोक शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि कार्य शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ जल संस्थान और अमृत योजना कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद सचिन अग्रवाल, पार्षद रामकिशन कोरी, हन्नी अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, पवन, नितिन तेश्वर, आकाश भाटी, रोहित नेगी, शरद शर्मा व सुनील माहेश्वरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें