21 सूत्री मांगों के लिए गुरुकुल कांगड़ी विवि में कर रहे आमरण-अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कुलपति का इस्तीफा समेत 21 सूत्री मांगों के लिए आमरण-अनशन कर रहे छात्र नेता आशु मलिक का डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल चेकअप किया। वह गुरुकुल कांगड़ी (विवि) विश्वविद्यालय में आमरण-अनशन कर रहे हैं।
शनिवार को कुलसचिव कार्यालय के बाहर चल रहा आमरण-अनशन पांचवें दिन में पहुंच गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्र नेता आशु मलिक के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के लिए पहुंची। उसने छात्र नेता के स्वास्थ्य की जांच की। जिसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशु मलिक की बिगड़ती हालत को देखते हुए ने उन्हें उपचार और आमरण-अनशन खत्म करने सलाह दी, लेकिन छात्र नेता ने आमरण-अनशन तब तक समाप्त करने से इन्कार कर दिया, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी। कहा कि छात्र और विश्वविद्यालय हित के लिए आमरण-अनशन जारी रहेगा।