फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरा पेड़, दबकर किशोर की मौत

Mon, 23 May 2016 11:59 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
आंधी ने ली किशोर की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार।  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में आंधी से गिरे बरगद के पेड़ के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। कई अन्य लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कनखल के गांव जमालपुर कलां का रहने वाला 15 वर्षीय ऋतिक पुत्र जोगेंद्र विवि के गुरुकुल आयुर्वेदिक कालेज के पास जूस की रेहड़ी लगाता था। सोमवार को भी उसने बरगद के पेड़ के नीचे रेहड़ी लगाई थी। सोमवार शाम चार बजे आंधी चलनी शुरू हुई। करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी से बरगद का पेड़ सीधे नीचे रेहड़ी लगाकर खड़े ऋतिक पर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ अन्य लोग भी पेड़ की चपेट में आने से बचे। पेड़ के गिरते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां एकत्र हुए। ऋतिक की चीख पुकार सुनकर लोगों ने उसे निकालने में जुट गए। ऋतिक को चंद्राचार्य चौक के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक एसओ भवानी शंकर पंत ने बताया कि किशोर के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें