फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बैरागी कैंप में चल रहा सात दिवसीय शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इंजीनियरिंग इकाई-3 का गंगा योग न्यास बैरागी कैंप में चल रहा सात दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। इस दौरान स्वयंसेेवियों की ओर से वैदिक यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने कहा कि स्वयंसेवी शिविर में किए गए कार्यों का दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। स्वयंसेवक विशाल कुमार सैनी और सौंबत्र जना ने देशभक्ति व लोकगीतों की प्रस्तुति दी। न्यास आश्रम के अध्यक्ष राकेश कुमार शास्त्री ने स्वयंसेवकों को महर्षि दयानंद सरस्वती की ओर से रचित सत्यार्थ प्रकाश और यज्ञ दैनंदिनी भेंट स्वरूप प्रदान की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल, नवदीप भारद्वाज, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें