फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: क्रिकेट टीम का चयन करने के लिए आज से शुरू होगा दूसरा चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला सीनियर टीम का चयन करने के लिए सोमवार से प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके लिए जिला सीनियर क्रिकेट लीग से 64 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इनमें चार टीमों का गठन किया गया है। छह मैचों की शृंखला के बाद जिला टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार जनपद की जिला सीनियर क्रिकेट टीम का चयन किया जाना है। इसके लिए जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया था। इसका पिछले सप्ताह समापन हो गया था। पहले चरण की प्रतियोगिता के बाद 64 खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इन खिलाड़ियों में से अब जिला टीम का गठन किया जाएगा। चयन प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग चार टीमों का गठन किया गया है। टीमों में शामिल खिलाड़ियों के खेल पर टीम बनाई जाएगी। इसमें 15 मुख्य टीम के खिलाड़ी रखे जाएंगे, जो टीम के साथ रहेंगे, जबकि पांच खिलाड़ी अतिरिक्त तौर पर चयनित किए जाएंगे। चयनित टीम प्रदेश स्तर पर होने वाली क्रिकेट लीग का हरिद्वार जनपद के लिए प्रतिनिधिनित्व करेगी। चयनित मैच दो-दो दिन के होंगे। मार्च के मध्य में प्रदेश की क्रिकेट लीग शुरू होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें