फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत-सत्संग, गुलाल का तिलक, पुष्प वर्षा व फूलों की होली से हुआ संतों का सम्मान

विज्ञापन
श्रीश्री 1008 स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती की पावन स्मृति में आंवला एकादशी के अवसर पर शोभायात्? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वती की पावन स्मृति में महोत्सव के तहत संत सत्संग और होली के रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई और गुलाल का तिलक, पुष्प वर्षा व फूलों की होली खेली गई। संतों के सम्मान में पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

आंवला एकादशी के अवसर पर हरिपुर कलां में श्री चिन्मयकुटि भंडारा समिति की ओर से स्वामी चिदम्बरानंद स्मृति महोत्सव के तहत सर्वप्रथम नीलधारा से लेकर स्वामी की समाधि स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गई। स्वामी जी के समाधि स्थल पर भक्तों ने पूजा-अर्चना की। आयोजन में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भंडारा समिति के संरक्षक केके बंसल और प्रधान सुरेश सतनालीवाला ने भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती एवं गुरूजी श्री चिन्मयानंद सरस्वती की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे सदैव सामाजिक, आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में अग्रसर होकर कार्य करें। इस मौके पर समिति के संरक्षक पंडित राधेश्याम शर्मा, अशोक सतनालीवाला, सतीश केडिया, मानव बंसल, राजकुमार लालगड़िया, कीर्ति गर्ग, अंजनी गोयल, शैली गोयल, कृष्ण तिवाड़ी, महेश फुटेला आदि मौजूद रहे।

श्रीश्री 1008 स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती की पावन स्मृति में आंवला एकादशी के अवसर पर शोभायात्?- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें