फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत की भूमिका का विशिष्ट महत्व: तुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में संगीत विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून की एसोसिएट प्रोफेसर तुष्टि मैठाणी ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में संगीत की भूमिका का विशिष्ट महत्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तथ्य को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते हैं, उसे संगीत के माध्यम से सुंदरता से प्रस्तुत किया जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी अवसाद ग्रस्त हैं। संगीत ही अवसाद व तनाव को दूर करने में सहायक सिद्ध हुआ है।
महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि संगीत ईश्वर प्राप्ति का माध्यम है। प्राचार्य डॉ. गीता जोशी ने कहा कि संगीत हमारे जीवन में अनुशासन लेकर आता है। इस मौके पर संगीत शिक्षिका कंचन रावत, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. एमडी भास्कर, यासमीन अमीर, डॉ. प्रेरणा पांडेय, डॉ. निभा राठी, अनुराधा शर्मा, दल सिंह, शिखा गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें