फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा रक्षा का लिया गया संकल्प

Wed, 09 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Rishkul held in the grounds Ganga Festival saint present at the conference Acharya Balkrishna and other saints. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ऋषिकुल मैदान में पांच दिनों से चल रहा गंगा महोत्सव गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए सतत जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ बुधवार रात संपन्न हो गया। इस दौरान आयोजित संत सम्मेलन में संतों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सबको आगे आने पर जोर दिया।

 चयन समिति के चेयरमैन प्रोफेसर पीएस चौहान ने बताया कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट काम करने के लिए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृषण को  गंगा रत्न सम्मान से नवाजा गया। सम्मान के रूप में उन्हें एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट किया गया।
विज्ञापन

संत सम्मेलन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी धर्मदेव महाराज,  स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि, श्रीमहंत ललितानंद, श्री पंचायती अखाड़ा उदासीन के कोठारी महंत मोहन दास, स्वामी हरि चेतनानंद, आचार्य पदमप्रसाद सुवेदी तथा गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज की मौजूदगी में हुए गंगा महोत्सव में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई ।

पतंजलि योगपीठ केे महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने हरिद्वार नागरिक मंच की ओर से आयोजित श्री गंगा महोत्सव को स्वच्छ गंगा संकल्प के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा गंगा की पावनता और निर्मलता को बनाए रखने की जनचेतना जगाने के लिए बधाई दी। उन्होंने  कहा कि इतना बड़ा आयोजन मां गंगा की कृपा तथा सहभागिता से ही संभव हो पाया है। हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष सतीश जैन, महामंत्री देवेंद्र शर्मा, मेला चेयरमैन जगदीश लाल पाहवा, डा. सुनील बत्रा, पीएस चौहान सहित संतों एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार जताया तथा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन



समारोह में कलाकारों एवं शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  इस अवसर पर हरिद्वार नागरिक मंच के महामंत्री देवेंद्र शर्मा, सह संयोजक  सुधीर कुमार शर्मा, अधीरु कौशिक, जगदीश विरमानी, प्रमोद शर्मा, कामनी सडाना, अभिनंदन गुप्ता, सुरेश तनेजा, दुर्गेश प्रताप सिंह, आशीष कुमार झा, शिवांगी त्रिपाठी, करूणेश मिश्र, संजय भारती, डा. राजीव चतुर्वेदी, महेश गौड़, सहित कार्यक्रम का संयोजक मंडल उपस्थित रहा। मंच के उपाध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चौहान ने बताया कि यह आयोजन हरिद्वार में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा गंगा रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक  करने के उद्देश्य में सफल रहा है। गंगा के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के लिए जागरूकता लाने में सफल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें