I
Iअस्पताल प्रशासन ने आरोपी चिकित्सक से किया जवाब तलबI
जिला अस्पताल के इंटर्न चिकित्सक के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी ईएमओ चिकित्सक का जवाब तलब किया गया है। विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच टीम में तीन महिला स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। टीम को जल्द से जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
Iडाॅ. अनस जाहिद की तरफ से लिखित में अपना पक्ष अस्पताल प्रशासन को सौंपा गया है। जिसमें उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है। लिखित रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। सीएमओ के निर्देश पर मामले की जांच के लिए गठित टीम जल्द अपनी रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को सौंपेगी। जिसकी भी गलती होगी उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डाॅ. विकास दीप, कार्यवाहक सीएमएस जिला अस्पताल हरिद्वारI
प्रांतीय चिकित्सा संघ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष यशपाल तोमर ने बताया कि मामले की पूरी निष्पक्ष तरह से जांच की जानी चाहिए। जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान डॉ.अनस जाहिद के साथ हुई मारपीट की घटना घोर निंदनीय है।