फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिला पंचायत सदस्य की कॉलोनी में एचआरडीए टीम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएक दिन पहले टीम ने की थी सीलिंग की कार्रवाई, रात में तोड़ डाली थी सीलI
विज्ञापन


कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में भाजपा के एक जिला पंचायत सदस्य की कॉलोनी में एचआरडीए की सीलिंग की कार्रवाई के बाद टीम के लौटते ही रात में सील तोड़ दी गई। अगले दिन टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और हंगामा काटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य की कॉलोनी में पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक, लक्सर रोड पर भागीरथी विहार कॉलोनी में बिना नक्शे पास कराए निर्माण करने की शिकायत पर दो दिन पहले एचआरडीए की टीम ने पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई कर दी थी। इससे पहले इस कॉलोनी को सील किया जा चुका था, लेकिन कॉलोनी को एचआरडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया। बताया गया कि कार्रवाई के बाद टीम लौट गई, जिसके बाद रात को ही सील तोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार को एचआरडीए की टीम मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने टीम को घेर लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि जिला पंचायत सदस्य की शह पर लोगों ने टीम को घेरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें