फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर महदूद के सरकारी कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात अभिषेक के छह जनवरी को मिले शव के मामले में परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने इस मामले में बहादराबाद थाना प्रभारी से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

बहादराबाद के सुमन नगर निवासी रजनी दूबे मूल निवासी चांदेश्वर नगर कचहरी रोड मैनपुरी यूपी ने बहादराबाद थाना प्रभारी को शिकायत देते हुए बताया कि उसका पति अभिषेक दुबे सलेमपुर महदूद के राजकीय कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त थे। उसके पति की ड्यूटी चुनाव में लगी थी। पांच फरवरी को चुनाव में प्रशिक्षण के लिए आईआईटी रुड़की गए थे। इसके बाद महिला की अपने पति से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात हुई। जिसके बाद पति ने बताया था कि वह अभी ट्रेनिंग में है। इसके बाद शाम तक महिला का पति नहीं लौटा। जिसके बाद छह फरवरी की सुबह महिला के पति का शव बहादराबाद में बढ़ेड़ी मूलदास संपर्क मार्ग पर मिला। महिला का कहना है कि उसके पति की हत्या हुई है। वहीं पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी बहादराबाद रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें