फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ी, फसलों के लिए साबित होगी वरदान

विज्ञापन
मंगलवार को हुई बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवती। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार को जारी रही। लगातार दो दिन की बारिश से शहर और देहात में कड़ाके की ठंड बढ़ गई। बारिश और ठंड का असर सड़क व बाजार में भी दिखा। अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम लोग सड़कों पर नजर आए। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

हरिद्वार और आसपास के इलाके में सोमवार सुबह ही मौसम खराब हो गया था। सोमवार शाम को शुरू हुई बारिश पूरी रात होती रही। मंगलवार को भी बिना रुके बारिश होती रही। दो दिन की बारिश के बाद शहर से लेकर देहात शीत लहर की चपेट में आ गया। बारिश और ठंड से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। शहर की सड़क और बाजरों में लोग नजर नहीं आए। गंगा घाट पर सूने पड़े थे। जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही सड़कों पर नजर आए। देहात में भी ठंड से खेतीबाड़ी का काम प्रभावित हुआ। एनआईएच रुड़की के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोहर अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
--------------------
फसलों के लिए वरदान साबित होगी बारिश
धनौरी। बारिश गेहूं, सरसों और जौ की फसल के लिए वरदान साबित होगी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद निकलने वाली धूप से गेहूं की फसल बढ़ेगी और गेहूं का दाना मोटा होगा। चने की फसल के लिए थोड़ी नुकसानदायक है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि सभी फसलों के लिए बारिश लाभदायक साबित होगी। यह बारिश खाद का काम करेगी। उन्होंने सलाह दी कि किसान अभी फसलों की सिंचाई न करें। बरसात का पानी अभी फसलों के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन

-----------------
तार टूटने से विद्युत आपूर्ति रही बाधित
धनौरी। सोमवार देर रात धनौरी बिजलीघर से जुड़े मानूबास फीडर की तार टूटने से आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार सुबह आठ बजे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। जानकारी के अनुसार रात में गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के पोल से टकराने के बाद मानूबास फीडर की लाइन टूट गई थी। एसडीओ विपिन कुमार ने बताया कि तार बदलने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें