फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छह सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए गन्ने का मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- भाकियू (तोमर) ने डीएम को दिया दस सूत्रीय मांगों के लिए ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। भाकियू (तोमर) ने गन्ने का मूल्य छह सौ रुपये प्रति क्विंटल करने समेत दस सूत्री मांगों के लिए डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि पुरकाजी से नारसन बॉर्डर की ओर शाम के समय ओवरलोड होकर गुजरने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। झबरेड़ा में कृषि भूमि, आबादी और रेलवे स्टेशन के पास नगर पंचायत की ओर से कूड़ा डालने पर तत्काल रोक लगाई जाए। भगवानपुर क्षेत्र की फैक्ट्रियों के गंदे पानी से गन्ने और धान की फसल को नष्ट होने से बचाया जाए।
विज्ञापन

फसल के नुकसान की जांच कर मुआवजा दिलाया जाए। इकबालपुर शुगर मिल पर वर्ष 2018-19 से लंबित किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को जारी कराया जाए। उल्हेड़ा में हरे-भरे आम के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने और लंढौरा, लक्सर व खानपुर क्षेत्र की रबर फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण की जांच की जाए।
विज्ञापन

गांवों में विजिलेंस की छापेमारी में पुलिस बल के प्रदर्शन से उत्पन्न भय के माहौल को रोककर शांतिपूर्ण ढंग से जांच की जाए। बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाया जाए। डीएम ने समस्याओं का हल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी मुसीर आलम, युवा जिला अध्यक्ष तौसीफ खान, जिला सचिव रविंद्र प्रधान, समीर, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें