हरिद्वार। किसान यूनियन ने पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के दाम घोषित करने की मांग की है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आनंद सैनी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून जाकर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के माध्यम से सरकार से मांग की।
वार्ता में हरिद्वार जिलाध्यक्ष आनंद सैनी ने कहा कि गन्ने का सही मूल्य मिलने से ही किसान खुशहाल हो सकता है। यूनियन के जिला प्रभारी अमित सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि हरिद्वार में किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों की समस्याएं अधिकारी हल नहीं कर रहे हैं। इस दौरान निशांत सैनी, अली शेर, कय्यूम अंसारी, अलीम अंसारी, रजनीश सैनी, सूरज सैनी, अनिकेत, रघुनाथ, फकरु, वसीम आदि मौजूद रहे।