फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डुबकी लगाकर की नए साल की शुरूआत

Sun, 01 Jan 2017 11:14 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गंगा में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नव वर्ष की शुरूआत बेहतर हो और साल भर जीवन में सुख शांति व समृद्धि बनी रहे, इस मंगल कामना के साथ लोगों ने वर्ष 2017 की शुरूआत की। साल के पहले दिन मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की गई। वहीं हर की पैड़ी पर भी स्नान करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली, यूपी, हरियाणा से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा दर्शन कर नए साल की शुरूआत की।
विज्ञापन

नव वर्ष के पहले दिन घर घर में नए साल की धूम दिखाई देने लगी थी। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में कथाएं, हवन यज्ञ आदि का आयोजन कराया। उत्तराखंड सहित दिल्ली, यूपी व हरियाणा आदि राज्यों से लोग नए साल का पहला दिन हरिद्वार में मनाने और गंगा स्नान करने के लिए शनिवार की शाम से ही पहुंचने लगे थे। सुबह लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की और वर्ष भर सुख व समृद्धि के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, दक्ष मंदिर, बिल्केश्वर महादेव, दरिद्र भंजन सहित सभी प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिरों में अनुष्ठान भी कराए गए।
----------
गरीब बच्चों के साथ मनाया नया साल
हरिद्वार (ब्यूरो)। सनानत सेवा मिशन ट्रस्ट की ओर से श्यामपुर कांगड़ी गांव में गरीब बच्चों के साथ नए साल मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। शुभारंभ वाणिज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर नेहा मिश्रा, जगदीश लाल पाहवा, डा. पवन सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष नितिन गौतम आदि ने किया। बच्चों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अंजली माहेश्वरी व सचिव हिमांशु वालिया, संजीव पंजवानी, गीता पंजवानी, अनीश ओहरी, महेंद्र कुकरेजा, वैशाली बतरा, आरती नैयर, मानसी चोपड़ा, मंजू भसीन, रीतू सिंह, अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
नव वर्ष परिवार मिलन समारोह
हरिद्वार (ब्यूरो)। विश्वकर्मा भेल की ओर से नए साल के पहले दिन सेक्टर पांच स्थित मंदिर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष ओमकैलाश धीमान, संरक्षक केएन विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष योगेश, मदनपाल धीमान, श्याम सुंदर धीमान, बाबूराम धीमान, सचिव अंकित जांगिड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें