फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवस्थापना विकास से जरूरी धर्मनगरी में आध्यात्म के विकास की जरूरत : जगद्गुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिपैड पर उतरने के बाद सीधे जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से वह करीब आधे घंटे चर्चा की।
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि से धर्म और आस्था की प्रतीक मां गंगा यहीं से संपूर्ण जीव का कल्याण कर रही हैं। धर्मनगरी में मिले कई सौगात पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई तो दी, लेकिन कहा कि यहां अवस्थापनाओं का विकास करना बेहद अनिवार्य है। इससे पूर्व आध्यात्म के विकास की ओर प्रयास करना और उसे फलीभूत करना भी अनिवार्य है।
जगद्गुरु ने कहा कि धर्म संप्रदाय में बंटे सनातन परंपरा को एक सूत्र में पिरोना होगा। उन्होंने जोर दिया कि कहा कि धर्मनगरी के संतो को भी यहां आध्यात्मिक विकास के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड के लिए कई ऐसी योजनाएं लाई जाएंगी जिससे यहां के चौमुखी विकास की परिकल्पना जल्द पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें