फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन चुरा रही मौसी-भांजी को धुना

Mon, 14 Nov 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

कनखल की कृष्णानगर कालोनी में दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर रही दो महिलाओं की दुकानदार ने धुनाई कर दी।

रिश्ते में मौसी भांजी लगने वाली दोनों महिलाएं  दिल्ली की रहने वाली है। कनखल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। घटना दोपहर करीब बारह बजे की है। कृष्णानगर कालोनी में एक दुकान पर दो महिलाएं पहुंची। पहले तो उन्होंने रिचार्ज कूपन के बारे में दुकानदार से पूछा। फिर नया मोबाइल फोन दिखाने को कहा। दुकानदार ने कई मोबाइल फोन दिखाए। इसी बीच एक महिला ने एक मोबाइल फोन अपनी शॉल में छिपा लिया। संदेह होने पर दुकानदार ने आसपास के दुकानदार एकत्र कर लिए। लेकिन महिलाएं टस से मस नहीं हुई।
विज्ञापन


फिर दुकानदार ने अपनी पत्नी को बुलाकर जब महिलाओं की तलाशी ली तब मोबाइल फोन निकल आया। गुस्साए दुकानदारों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसी बीच उधर से गुजर रहे एसआई डीपी काला ने पूरे मामले की  जानकारी ली फिर दोनों को थाने लाया गया। दुकानदार चेतन थरेजा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन शॉल में छिपाया गया था। एसआई डीपी काला ने बताया कि रिश्ते में मौसी भांजी लगने वाली महिलाएं गंगा स्नान के लिए आने की बात कह रही है। वे दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली है और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है। उनसे अभी पूछताछ कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें