फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ का डाका: पुलिस ने हिरासत में लिए चार डकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वैलर्स के शोरूम में डकैती डालने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस जल्द इसका खुलासा कर सकती है। हिरासत में लिए गए बदमाशों से डकैती का सामान नहीं मिला है। हालांकि, डकैती में शामिल दो बदमाश अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अलग-अलग रास्तों से रुड़की पहुंचे और वहां एक सरकारी गेस्ट हाउस में रुके। गेस्ट हाउस में रुकने की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस बदमाशों तक पहुंच सकी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम चौक के पास स्थित मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम में बृहस्पतिवार को छह हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर डकैती डाली और करीब दो करोड़ के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचीं डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ के अलावा पुलिस और एसओजी सहित 10 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक बदमाश को सहारनपुर, एक मेरठ और दो को हरियाणा के गुरुग्राम से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास से कुछ रुपये मिले हैं, लेकिन अभी तक आभूषण बरामद नहीं हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पुलिस को चकमा देकर रुड़की के एक सरकारी गेस्ट हाउस में रुके। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को गेस्ट हाउस में रुकवाने वाले परिचित से पूछताछ की। इसके बाद ही पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। फिर अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चार बदमाशों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके फरार दो साथियों के पास डकैती के आभूषण होने की जानकारी बताई जा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में छापे मारे जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

----
दिल्ली के नामी गैंग ने डाली डकैती
हरिद्वार। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए बदमाश दिल्ली के विकास लकरपुरिया गैंग से जुड़े हैं। गैंग का मुखिया विकास हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। वह भी घटना में शामिल था। विकास दिल्ली यूनीवर्सिटी से ड्रॉप आउट है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डकैती में विकास और उसका साथी है। डकैती के आभूषण विकास के पास ही बताए जा रहे हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें