फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य स्नान से दूर रहें वीआईपी

Mon, 18 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे अद्र्धकुंभ के दौरान भारी भीड़ आने के दौरान अव्यवस्था न फैले इसके लिए मेला अधिष्ठान ने शासन को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि मुख्य स्नानों के दौरान कोई भी विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथि हरिद्वार न आए। अगर स्नान के लिए आना भी है तो सामान्य श्रद्धालु के रूप में आएं प्रोटोकॉल और अन्य सुविधाओं के साथ नहीं।
विज्ञापन

   गौरतलब है कि अद्र्धकुंभ का पहला स्थान 14 और 15 जनवरी को हो चुका है। इस दौरान तो ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन आगामी आठ फरवरी को होने वाले  दूसरे मुख्य स्नान को लेकर प्रशासन अभी से तैयारी में जुट गया है। इस स्नान में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए मेला अधिष्ठान की ओर से एक पत्र शासन को भेजा गया है जिसमें आग्रह किया गया है कि कोई भी विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्ति जैसे मंत्री और अन्य अतिथि भीड़ भीड़ वाले दिनों खासकर मुख्य स्नान के दौरान हरिद्वार न आएं। अपर मेलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने  इस आशय का पत्र भेजे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें