फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्म एवं राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित रहा गुरु गोविन्द सिंह का जीवन

विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की शाखा एक्कड़ कलां में संतों से मिलते साक्षी महाराज । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की एक्कड़ कला शाखा में गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस दिवस मनाया गया। श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का जीवन धर्म रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित रहा। सनातन धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल उनके आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा में योगदान प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

निर्मल अखाड़े के आचार्य उन्नाव सांसद महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने कहा कि महापुरुषों ने सदैव ही समाज को नई दिशा प्रदान की है। गुरु गोविंद सिंह युग प्रवर्तक थे। जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समरसता का संदेश दिया। हम सभी को उनके आदर्श पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर समाज कल्याण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित किया ऐसे महापुरुषों को संत समाज सदैव नमन करता है।
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह और महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज शांति प्रेम और एकता की मिसाल थे। इस दौरान स्वामी हरिचेतनानंद, महंत दामोदर दास, महंत कमलदास, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, श्रीमहंत विष्णुदास, महंत प्रह्लाद दास, महंत जयेंद्र मुनि, स्वामी शिवानंद, महंत प्रेमदास, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत शिवानंद, महंत प्रेमदास, महंत निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें