फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में गूंजा साध्वी पद्मावती के अनशन का मुद्दा, नालंदा के सांसद ने की पैरवी

Wed, 05 Feb 2020 09:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
साध्वी पद्मावती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गंगा की रक्षा के लिए एक्ट बनाने समेत कई मांगों को लेकर साध्वी पद्मावती 52 दिन से अनशन पर हैं। मंगलवार को यह मामला संसद में भी गूंजा। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बजट सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया। साध्वी की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से अनशन समाप्त कराने की अपील की।

विज्ञापन


कौशलेंद्र कुमार बीते दिनों बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का समर्थन-पत्र लेकर हरिद्वार भी पहुंचे थे। मातृ सदन ने कौशलेंद्र कुमार का साभार के लिए आभार जताया है।

मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवांनद सरस्वती ने कहा कि कौशलेंद्र कुमार ने अपने लोकसभा क्षेत्र की साध्वी का मुद्दा उठाकर एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाया है। साध्वी पद्मावती बिहार के नालंदा की ही रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें