रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के जन्मदिन पर मंगलवार को उनके दादा ब्रह्मलीन संत अमीचंद्र शर्मा द्वारा लिखित वाल्मीकि प्रकाश सहित कई पुस्तकों का फिर से विमोचन किया गया।
मंगलवार को रिस्पना पुल के पास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक काऊ ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने दादा संत अमीचंद्र शर्मा द्वारा लिखित किताब का विमोचन किया। उन्होंने अपने दादा के नाम से अजबपुर कलां में खुले शोध संस्थान से जुड़ी सामग्री को स्कूलों तक ले जाने की घोषणा की।
विधायक काऊ ने बताया कि उनके दादा का जन्म होशियारपुर में वर्ष 1876 में हुआ था। उन्होंने कई ग्रंथ लिखे थे। जब उन्हें उनकी ओर से लिखित किताबों के बारे में पता चला तो काफी खुशी हुई। अब वह सरकार से मांग करेंगे कि इन किताबों को स्कूलों में पढ़ाया जाए।
इससे पहले विधायक ने मेयर सुनील उनियाल गामा व ज्योति प्रसाद गैरोला ने अमीचंद्र शर्मा की पुस्तक परमात्मा दर्शन, वाल्मीकि दर्शन, वाल्मीकि प्रकाश और आत्मदर्शन का विमोचन किया। इस दौरान श्रम मंत्री हरक सिंह रावत, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, विधायक काऊ की पत्नी सुबोधिनी थपलियाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रायपुर दिव्या भारती, पार्षद संजीव मल्होत्रा, बीना बहुगुणा, विपिन राणा, कविंद्र सेमवाल, विमल उनियाल, अभिषेक पंत, विनोद नेगी, राकेश पंडित, अलका धनई, सुमित पुंडीर, अर्चना बागड़ी, समक्ष ममगाई आदि मौजूद रहे।
उधर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रशांत डोभाल, कमल नेगी, इसरार, जगत मौजूद थे। वहीं, आमवाला तरला की पार्षद नीतू वाल्मीकि ने ऋषिनगर क्षेत्र ने कंबल बांटे।
रिस्पना पुल के पास स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में ब्रम्हालीन संत आमीचंद्र शर्मा शोध संस्थान की ओर ?