फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम की मार : बुखार, डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़े, अस्पतालों में लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम ने हरिद्वार शहर और देहात, दोनों जगह स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। गर्मी खत्म होने और सर्दी शुरू होने के बीच के इस संक्रमण काल में बुखार, खांसी-जुकाम और संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी, पैथोलॉजी और दवा खिड़कियों पर मरीजों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।चिकित्सकों ने बताया कि दिन में गर्मी और सुबह-शाम/रात में ठंड होने से लोग लापरवाही बरत रहे हैं और जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। मेला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष कुमार के अनुसार उनकी ओपीडी में रोजाना 125 से 140 मरीज आ रहे हैं जिनमें से 60 से 70 मरीज सीधे तौर पर बदलते मौसम के कारण बीमार हुए हैं। डॉक्टरों ने मरीजों को पर्याप्त पानी पीने, हल्का व पौष्टिक भोजन लेने और तुरंत डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


देहात में डेंगू-मलेरिया बढ़ रहा
शहर के साथ-साथ पथरी क्षेत्र के गांवों में भी स्थिति गंभीर है। यहां डेंगू और मलेरिया तेजी से बढ़ रहा है। ग्राम प्रधानों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा कोई गांव नहीं बचा है, जहां लोग इन बीमारियों से पीड़ित न हों। ज्यादातर मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।

चांदपुर, शाहपुर शीतलाखेड़ा, बहादुरपुर जट, बाण गंगा, और नसीरपुर कलां के ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी (डीएम) और संबंधित अधिकारियों से गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी, अजीतपुर, जियापोता, कटारपुर, चांदपुर, बिशनपुर, बहादुरपुर जट, फेरूपुर, धनपुरा, घिस्सूपुरा, पदार्था, रानीमाजरा, टिकोला, धारीवाला, हरसीवाला, शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, भट्टीपुर, भोवापुर चमरावल, नसीरपुर कलां, शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़, गोविंदगढ़ आदि गांवों के लोग बीमार हैं। पदार्था, मुस्तफाबाद स्थित सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि की है कि केंद्र पर प्रतिदिन नजला-जुकाम, बुखार व खांसी के 15-20 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें