फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण पर थम नहीं रहा गुस्सा

Wed, 17 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से देश विरोधी नारे लगाए जाने पर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। भाजपा नेताओं ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि ऐसी नारेबाजी जिस संस्थान में होती है यह उसकी शिक्षण प्रणाली पर प्रश्नचिह्न है। प्रदर्शनकारियों ने देशद्रोह का समर्थन करने पर राहुल गांधी की ओर से पूरे देश से माफी मांगे जाने की मांग की। राजनीतिक पार्टियों के अलावा छात्रों ने भी इस मामले पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रकरण के विरोध में ग्राम मिस्स्रपुर में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इससे साबित होता है कि वहां देश विरोधी शिक्षा दी जाती है। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर महामंत्री डा. बिजेंद्र सिंह चौहान, राजेश सैनी, अश्वनी पाल, पंकज धीमान, मोहित भट्ट, अतुल चौहान, कमल सैनी, शमशाद मलिक, अक्षय कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं भेल सेक्टर चार में भाजपा जिलामंत्री डा. जनविंद्र चौहान के नेतृत्व में जेएनयू छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दिल में देश के लिए कुर्बान होने वालों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।  मंडल मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस की ओर से जेएनयू के देश विरोधी नारे लगाने वालों का पक्ष लेना साबित करता है कि ये दल देश को बांटने की राजनीति करते हैं। इस अवसर पर रीना तोमर, परमजीत चौहान, नवनीत भटनागर, सचिन कुमार, विशाल चौधरी, दिनेश कुमार, विनय कुमार, राहुल कश्यप, संदीप और विनोद आदि उपस्थित रहे। एसएमजेएन डिगी कालेज के छात्रों करन वर्मा, ओम प्रकाश, आदर्श कुमार, लक्की राठौर, शिवम, अशोक, अंकित, कमल, सत्यम, आशीष पाठक, अभिषेक, पार्थ दूबे और रजत राणा आदि ने भी जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी करने वालो को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें