फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। चांदपुर में पुरानी रंजिश में एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चांदपुर निवासी मोहसीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के गुफरान, कुर्बान, सूफियान, फरमान, नोमान, काफियान उससे व उसके परिजनों से रंजिश रखते हैं। पहले भी ये लोग उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर चुके हैं। सात जनवरी को शाम तीन बजे उसकी बेटी खुशनसीब घर पर अकेली थी। इसी बीच फरमान घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
बेटी के शोर मचाने पर चला गया। आरोप है कि इसके बाद गुफरान, कुर्बान, सूफियान, फरमान, नोमान, काफियान लाठी डंडे लेकर घर के अंदर घुस आए और उसकी बेटी खुशनुमा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर मां बुंदी, चाचा मोमीन, चाचा आजाद व भाई सीवान बचाने आए तो उनसे भी मारपीट की। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें