फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: परिवहन विभाग ने 42 वाहनों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेष चेकिंग अभियान में 44 चालान काटे गए, अनियमितता मिलने पर दो मालवाहक वाहन जब्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 42 वाहनों के विरुद्ध 44 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त, दो मालवाहक वाहनों को सीज भी किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा और एआरटीओ नेहा झा ने अभियान का नेतृत्व किया। कार्रवाई में 19 बसें भी शामिल थीं। कश्यप आश्रम, ऋषिकुल, मायापुर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग की गई। इन स्थानों पर यातायात में बाधा डालने वाले 19 वाहनों पर कार्रवाई हुई। नो स्टॉपिंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी चालान किए गए। परिवहन कर अधिकारी रविंन्द्र पाल सैनी और परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार भी अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन

-
यात्री सुरक्षा की अनदेखी और दस्तावेज में मिली अनियमितताएं
बसों की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। तीन बसों के आपातकालीन द्वार निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। तीन बसों में क्षमता से अधिक यात्री भी मिले। दो बसों में अनधिकृत परिवर्तन किए गए थे। परमिट, कर और अन्य आवश्यक अभिलेखों संबंधी अनियमितताओं पर भी चालान किए गए।
विज्ञापन

बकाया कर, बीमा और फिटनेस के अभिलेखों संबंधी अनियमितताओं के कारण दो मालवाहक वाहन सीज किए गए। श्यामपुर क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले सात वाहनों के चालान किए गए। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है। विभाग ने गति सीमा का पालन करने और यात्री सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें