फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर यार्ड मैनेजर की मौत

Mon, 30 May 2016 11:46 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कार की चपेट में आकर एक यार्ड मैनेजर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। यार्ड मालिक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दुर्घटना ज्वालापुर क्षेत्र के गांव सराय में शिवकृपा यार्ड में हुई। रिकवरी करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों ने किश्त अदा न करने पर अमरोहा के अवनीपुर के रहने वाले किरतपाल की कार पकड़ी थी। कार को उसका बेटा राहुल सिंह यहां लेकर आया था। रिकवरी एजेंसी के कर्मचारी कार को सीधे यार्ड में ले गए। यार्ड में पहुंचने पर कागजी कार्रवाई पूरी की जाने लगी इसी बीच राहुल कार चेक कराने लगा। तभी एक ट्रैक्टर ट्राली यार्ड के अंदर आई तो राहुल ने तुरंत स्टार्ट कर बैक गियर लगा दिया। गेट बंद कर रहे मैनेजर अनिल कुमार (52) पुत्र ओमपाल निवासी सुभाषनगर हरिद्वार को कार ने अपनी चपेट में ले लिया और वे सीधे लोहे के भारी भरकम गेट से जा टकराए। राहुल सिंह कार लेकर मौके से फरार हो गया। लहूलुहान यार्ड मैनेजर को पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यार्ड मालिक कुलभूषण बजाज ने इस संबंध में राहुल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें