फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सभी मंदिरों में लागू हो ड्रेस कोड : स्वामी प्रबोधानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी की ओर से मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वाली महिलाओं और युवतियों के प्रवेश पर रोक के आदेश का हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के नाम पर नग्नता परोसने, देवभूमि का स्वरूप और संस्कृति बिगाड़ने के प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मंदिरों में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन




कनखल स्थित हरेराम आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि लव जेहाद के नाम पर रोजाना हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि लैंड जेहाद के नाम पर अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस प्रकार कड़े कदम उठाए हैं। लव जेहाद को रोकने के लिए भी कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ओडिसा में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि ने रेल हादसे के सभी मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान अनीता सिंह को हिन्दू रक्षा सेना महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान साध्वी योगी श्रद्धानाथ, महंत गंगादास, स्वामी जयेंद्र मुनि, महंत गोविंददास, स्वामी कृष्णानंद, सूरज मुनि, स्वामी प्रशांत मुनि, स्वामी विवेक स्वरूप, स्वामी नामदेव महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें