फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संत समाज ने ब्रह्मलीन स्वामी अजरानंद व गुरुजनों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सप्त सरोवर क्षेत्र में स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गुरुजन स्मृति समारोह का समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ। संत समाज ने ब्रह्मलीन स्वामी अजरानंद सहित अन्य गुरुजनों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अध्यक्षता महंत स्वामी स्वयंमानंद महाराज ने की। स्वामी विचित्रानंद महाराज संयोजक रहे।
विज्ञापन

स्वामी स्वयंमानंद महाराज ने बताया कि स्वामी अजरानंद महाराज ने नेत्रहीनों के लिए अंध विद्यालय स्थापित कर महान कार्य किया था। माता शांतानंद, देवी स्वरुपानंद और गुरुदेव सच्चिदानंद महाराज ने इस कार्य को आगे बढ़ाया। वर्तमान में स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय इंटर कॉलेज दिव्यांगों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है। यह संस्थान उच्च शिक्षा का माध्यम भी बनेगा।
इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, महंत सूरज दास, महंत विवेकानंद, महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह और भक्त दुर्गा दास सहित कई संत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें