फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में केंद्र बनाएगी 11 हजार किमी सड़कें

Thu, 04 Aug 2016 11:38 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गडकरी ने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादराबाद (हरिद्वार)। पतंजलि पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 11 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराएगी। हाईवे चौड़ीकरण का काम भी जल्द पूरा कराया जाएगा। आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे। समारोह के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही बड़ा व्यवसाय खड़ा किया जा सकता है। देश के हित में बाबा रामदेव ने कई ऐसे काम किए हैं जिससे देश का नाम विश्वस्तर पर ऊंचा हुआ है। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम दिलाने में बाबा रामदेव की बहुत बड़ी भूमिका रही है। गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। उज्ज्वला जैसी योजनाओं से देश के गरीबों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचा है। इसी साल के अंत तक कई ऐसी अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं भी लागू की जा रही है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय देश में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कई नए कानूनों बनाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए राज्यों से सलाह मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें