फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईवे पर कार ने ठेलियों को मारी टक्कर, ठेली वालों ने कार के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक कार सवार ने हाईवे के पास ठेलियों में टक्कर मार दी और उत्पात मचाया। गुस्साए ठेली वालों ने कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका भाई फरार हो गया। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

घटना सोमवार की देर रात गुलाब होटल के पास हाईवे की है। हरिद्वार की तरफ से आई स्थानीय नंबर की कार ने एक के बाद कई ठेलियों को टक्कर मार दी। इससे सामान पूरी तरह खराब हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि ठेली संचालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया और शीशे तोड़ डाले, जिससे मौके पर हंगामा हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच कार सवार एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि एक को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। ठेली संचालक नुकसान की भरपाई की बात कह रहे हैं। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि कस्टडी से कोई फरार नहीं हुआ है। कार चालक से पूछताछ कर रहे हैं। अभी तहरीर नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें