फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जमीन पर कब्जे के मामले में बिल्डर और उसके गुर्गों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी की बेटी की जमीन पर कब्जे का प्रयास, धक्का-मुक्की, जान से मारने की धमकी और छेड़खानी जैसे आरोपों में फंसे नामी बिल्डर और उसके साथियों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने छह-सात अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। बिल्डर और उसके कर्मचारियों से अब जल्द ही पूछताछ होगी। पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना कर लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं, मुकदमा दर्ज होते ही बिल्डर बड़े अफसरों के दरबार में सिफारिश लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को नामी बिल्डर मोनू त्यागी और उसके छह-सात लोगों के खिलाफ बहादराबाद थाने में स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ की बेटी शोभा निवासी शांतरशाह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उनकी सात बीघा भूमि पर बिल्डर मोनू त्यागी व अन्य लोग कब्जा करने का प्रयास रहे थे। रविवार को वह जमीन पर गई थी जहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कर उनकी भूमि पर रखी ईंटों को जेसीबी लगाकर तोड़ा जा रहा था।
आरोप था कि विरोध पर मोनू त्यागी और उसके साथ आए 5-6 लोगों ने गाली-गलौज, अभद्रता कर धक्का-मुक्की की थी। काम रुकावट डालने पर हत्या की धमकी दी थी। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कैमरे खंगालते हुए अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अफसरों से लगाई गुहार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकदमा दर्ज होते ही अगले दिन बिल्डर मोनू त्यागी अपना काफिला लेकर रोशनाबाद में पहुंच गया। जहां पुलिस के आला अधिकारियों से गुहार लगाई। हालांकि अधिकारियों ने भी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी और जांच जारी होने की बात कह दी। तब बिल्डर वहां से निकल गया। इसके बाद बड़े नेताओं के फोन भी अफसरों को कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें