फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहादराबाद-सिडकुल फोरलेन पर टूटी सड़क राहगीरों के के लिए बनी मुसीबत, दुर्घटना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र राजा बिस्कुट पुलिस पिकेट चौक पर टूटी फूटी सड़क वाहन चालकों ओर पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बनी हुई है। उद्यमियों से लाखों रुपये मेंटेनेंस चार्ज लेने के बाद भी सड़क बदहाल पड़ी हुई है। बीते दिनों हुई बारिश में सड़क से निकली बजरी पर फिसल कर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। औद्योगिक क्षेत्र में तमाम श्रमिक आते-आते हैं। ऐसे में उन्हें चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

बता दें कि बहादराबाद-सिडकुल फोरलेन से सिडकुल की कंपनियों में कामगारों के साथ ही जिला न्यायालय, जिलाधिकारी कार्यालय, श्रम विभाग, एआरटीओ, शिक्षा विभाग, विकास भवन में प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


उद्यमियों के कई बार कहने पर भी अधिकारी अंजान बने हुए हैं। जिसका खामियाजा सिडकुल की इकाइयों में आने जाने वाले कामगारों को उठाना पड़ रहा है। ऐसा भी नहीं कि इस सिडकुल-बहादराबाद सड़क से जिले के अधिकारी आवागमन नहीं करते हैं।

सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र का यह सबसे व्यस्तम चौराहा है। दुपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा समस्या उठानी पड़ रही है।

ई-रिक्शा चालक राजेंद्र कुमार ओर अशोक कुमार एंव इरशाद अली ने बताया कि गड्ढ़े में आकर दुपहिया वाहन चालकों के साथ ही कई बार ई रिक्शा पलट गई है। यात्रियों को भी चोटे आई। गड्ढ़े के कारण कई बड़े वाहनों के एक्सल टूटे इस कारण लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन


I
I

Iबारिश के कारण सड़क तो नहीं बनाई जा सकती हैं। लेकिन सड़क के गड्ढे तो भरे जा सकते हैं। सिडकुल प्रशासन को कई बार सड़कों के गड्ढे भरने को कहा गया है लेकिन, इस तरफ कोई अधिकारी ध्यान तक नहीं दे रहा है।
I

Iडॉ. हरेंद्र गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री और ट्रेड चैंबर्स
I

I
I

Iबहादराबाद-सिडकुल फोरलेन के साथ कई स्थानों पर सड़क टूटने की शिकायत मिली है। संबंधित ठेकेदार को टूटी सड़क में पेंचवर्क करने के निर्देश दिए हैं।
I

Iगिरधर सिंह रावत क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें